Header Advertisement

अजमल सिद्दीकी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को सीधे तौर पर निशाने पर लिया

देश विदेश
अजमल सिद्दीकी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को सीधे तौर पर निशाने पर लिया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी राजनीतिक उथल-पुथल थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी को शनिवार को एक और बड़ा झटका लगा, जब राज्य अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव अजमल सिद्दीकी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। इस्तीफे के साथ ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व, विशेषकर सांसद अभिषेक बनर्जी, पर कई गंभीर आरोप लगाए।

हाल ही में हज यात्रा से लौटे सिद्दीकी ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि पार्टी की कार्यशैली और आंतरिक माहौल से वह बेहद असहज महसूस कर रहे थे। वही उन्होंने आरोप भी लगाया कि पार्टी की छवि लगातार खराब हो रही है और कई नेता विवादित गतिविधियों में शामिल हैं|
 

Advertisement