मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी जिले के पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में आयोजित धान महोत्सव में शामिल हुए जहां उन्होंने किसानों और जिले के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सौगातों की घोषणा की मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया ताकि कार्यक्रम का सफल हो धान महोत्सव में बड़ी संख्या में किसानों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए
वही कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि, श्रीअन्न (मिलेट्स) संवर्धन और ग्रामीण विकास से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया इस अवसर पर उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 3,941 कोदो और कुटकी उत्पादक किसानों के बैंक खातों में 2 करोड़ 82 लाख 99 हजार 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे हस्तांतरित की यह राशि 1,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रदान की गयी , जिससे किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा और श्रीअन्न के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण तथा सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी दी राज्य सरकार के मुताबिक इस पहल का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, मोटे अनाज के उत्पादन को प्रोत्साहित करना, कृषि को अधिक लाभकारी बनाना और ग्रामीण विकास को गति देना है। मुख्यमंत्री का यह दौरा सिवनी जिले के किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे कृषि क्षेत्र और स्थानीय विकास परियोजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।

