शुक्रवार को देवली क्रय-विक्रय सहकारी समिति पर डीएपी खाद के लिए किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह से लाइनों में खड़े रहने के बाद किसानों को कई घंटों के इंतजार के बाद खाद मिल सकी।
एक ही पॉस मशीन से वितरण में देरी
समिति केंद्र पर खाद वितरण के लिए केवल एक ही पॉस मशीन उपलब्ध होने के कारण प्रक्रिया काफी धीमी रही। इस वजह से बुजुर्गों और महिलाओं सहित दूर-दराज से पहुंचे अन्य किसानों को भी घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। किसानों ने स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर से संपर्क कर पूरी स्थिति से अवगत कराया और खाद वितरण के लिए अतिरिक्त पॉस मशीनें लगाने की मांग रखी।
अन्य समितियों पर भी आपूर्ति बढ़ाने की मांग
किसानों का कहना है कि क्षेत्र की एकमात्र समिति पर सारा दबाव आने से भारी भीड़ जुट रही है। इसे देखते हुए देवली क्षेत्र की अन्य सहकारी समितियों पर भी यूरिया और डीएपी खाद का पर्याप्त स्टॉक भिजवाकर वितरण शुरू किया जाए, ताकि किसानों को एक ही केंद्र पर लंबी कतारों से राहत मिल सके।
