उमरिया जिला जेल में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भावुक माहौल देखने को मिला। जेल में निरुद्ध भाइयों की कलाई पर बहनों ने राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनके बेहतर भविष्य की कामना की। जेल प्रशासन ने बहनों को भाइयों से प्रत्यक्ष मुलाकात के लिए 10 से 15 मिनट का समय दिया। उप जेलर माखन सिंह मरको ने बताया कि विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उमरिया जिला जेल में भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला। जेल में निरुद्ध भाइयों की कलाई पर उनकी बहनों ने राखी बांधकर भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और रिश्ते की डोर को मजबूत किया। इस दौरान कई बहनें अपने भाइयों से मिलने पहुंचीं और राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जेल प्रशासन की ओर से रक्षाबंधन को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, ताकि जेल में बंद भाइयों को उनकी बहनों से मिलने और राखी बंधवाने का अवसर मिल सके। बहनों को अपने भाइयों से प्रत्यक्ष रूप से मिलने के लिए करीब 10 से 15 मिनट का समय दिया गया।इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, मिठाई खिलाई और भावुक होकरबातचीत भी की।उप जेलर माखन सिंह मरको ने बताया कि उमरिया जिला जेल मे 200 बंदी है और इन बंदियो को राखी बाधने के लिए 400 बहनाओ के आने की उम्मीद है रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर जेल में निरुद्ध सभी भाइयों को उनकी बहनों द्वारा राखी बांधने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बहनों को अपने भाइयों से नजदीक से मिलने और प्रत्यक्ष रूप से बातचीत करने का अवसर दिया गया, जिससे वे इस पवित्र पर्व की खुशियां साथ साझा कर सकें।रक्षाबंधन के इस आयोजन ने जेल की चारदीवारी के भीतर भी भाई-बहन के रिश्ते की गर्माहट और भावनाओं को महसूस कराया। बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधकर उनके बेहतर भविष्य और जल्द सामान्य जीवन में लौटने की कामना की
उमरिया जेल में रक्षाबंधन पर बहनों ने बांधी राखी, छलक उठीं आंखें
मध्य प्रदेश
