पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धार्मिक उत्साह और शानो-शौकत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे तकरीर का आयोजन किया गया, जिसमें सीतामढ़ी, बिहार से आए मौलाना जनाब मुफ्ती अहसन रजा कादरी साहब ने हुजूर की शान में बयान पेश किया। इसके बाद दोपहर 2 बजे जश्ने ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस निकाला गया।जुलूस आजाद चौक से प्रारंभ होकर गोलगंज, फव्वारा चौक, बस स्टैंड, यातायात थाना, छोटा तालाब, रॉयल चौक होते हुए करबला चौक पहुंचा और इसके बाद आजाद चौक में जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह का माहौल नजर आया।कार्यक्रम के दौरान गरीब एवं जरूरतमंद विधवा महिलाओं को कपड़े वितरित किए गए। इसके बाद शाम को लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।आयोजकों के अनुसार, रात 9 बजे सवाल-जवाब का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पूरे आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारा, सौहार्द और जरूरतमंदों की सेवा का संदेश देना रहा।
शानो-शौकत के साथ मनाया जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार
मध्य प्रदेश
