पिपलोदा के सुखेड़ा जैन मंदिर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी
रतलाम जिले के पिपलोदा थाने के सुखेड़ा जेन मंदिर में दिन दहाड़े चार बजे लाखों की चोरी हो गई, चोरी भी ऐसी की जो सुन रहा आश्चर्य कर रहा , शातिर चोर भगवान के गले से सोने का हार निकाल ले गया , वही चांदी की एक मूर्ति भी साथ में ले गया, अब बड़ा आश्चर्य यह कि भगवान के गले से सोने का हार ओर पास रखी चांदी की मूर्ति चोर ले गया तो भगवान के सर पर चांदी का मुकुट और पास रखी लाखों रुपए की चांदी की एक मूर्ति क्यों छोड़ गया ।सोने और चांदी के जेवरात के साथ ही शातिर चोर दस रुपए के नोट पर यह भी लिखकर गया कि आपको यह जेवरात और मूर्ति वापस मिल जाएगी, परंतु पुलिस को सूचना नहीं देने पर।आश्चर्य भी होता हे इसी मंदिर में तीन बार चोरिया होने के पश्चात मंदिर समिति द्वारा नहीं गार्ड की व्यवस्था ओर नहीं कैमरा की व्यवस्था सुचारु रूप से की गई पूर्व की एक चोरी रतलाम जिले में जेन मंदिर की सबसे बड़ी चोरी हुई थी जिसमें लाखों रुपए के जेवरात के साथ ही मूर्तियां चोरी हुई थी जिसका पुलिस प्रशासन आज तक पता नहीं लगा पाई ।आश्चर्य तब होता हे दिन के चार बजे ओर बीच बाजार में चोरी होना बड़ी आश्चर्यजनक हो गई, वहीं पूरे मामले में अब पिपलोदा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जल्दी खुलाशा करेगी ।

