पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं:
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया है। 31 वर्षीय सिंधु इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने मेजबान जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से सीधे गेमों में हराकर शानदार जीत दर्ज की। करीब 50 मिनट तक चले इस मुकाबले में सिंधु ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और यामागुची को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। खास बात यह रही कि सिंधु ने चार साल बाद यामागुची को किसी पूर्ण मुकाबले में हराया है। इससे पहले उन्हें यामागुची पर आखिरी जीत 2022 के थाईलैंड ओपन में मिली थी, जबकि पिछले साल मलेशिया ओपन में जापानी खिलाड़ी चोट के कारण मैच पूरा नहीं खेल सकी थीं। यह सिंधु के करियर का पहला सुपर-750 खिताब है और 2019 विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने के बाद उनका सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब माना जा रहा साथ ही उन्होंने करीब दो साल बाद किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ट्रॉफी अपने नाम की है। वही इस ऐतिहासिक जीत के साथ पीवी सिंधु ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह विश्व बैडमिंटन की शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं और भारतीय बैडमिंटन को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
