छिंदवाड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने छात्र संघ चुनाव पुनः बहाल करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा।ABVP के जिला संयोजक पीयूष श्रीवास ने बताया कि मध्य प्रदेश में वर्ष 2017 से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। विद्यार्थी परिषद लंबे समय से छात्र संघ चुनाव पुनः शुरू करने की मांग करती आ रही है।उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव होने से कॉलेज कैंपस में सकारात्मक और सक्षम छात्र प्रतिनिधि तैयार होंगे। विद्यार्थियों को अपनी बात रखने के लिए प्रतिनिधित्व और मंच मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा में निखार आएगा। साथ ही विद्यार्थी आगे चलकर देश और समाज में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।पीयूष श्रीवास ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सभी कॉलेज कैंपस में मजबूती के साथ तैयार है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि लंबे समय से लंबित छात्र संघ चुनावों को पुनः शुरू किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिल सके।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश
