दीपावली के त्योहार से पहले मंदसौर शहर में रौनक बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में शहर के कॉलेज ग्राउंड पर इस बार भी पटाखा बाजार सजने लगा है, जहां व्यापारियों ने आतिशबाजी की दुकानें लगानी शुरू कर दी हैं।
त्योहार के मद्देनजर स्थानीय स्तर पर बाजार गुलजार होने लगे हैं। कॉलेज ग्राउंड में विभिन्न प्रकार के पटाखों की दुकानें सजाई जा रही हैं, और आने वाले दिनों में यहां खरीदारों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद जताई जा रही है।
तैयारियों में जुटे व्यापारी
पटाखा कारोबारियों ने पर्व के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ग्राउंड पर दुकानों के ढांचे खड़े किए जा रहे हैं और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए स्टॉक जुटाया जा रहा है। शहरवासियों को अब दीपोत्सव का इंतजार है, और कॉलेज ग्राउंड का यह अस्थायी बाजार धीरे-धीरे आतिशबाजी और रोशनी के रंगों से सराबोर होने लगा है।
