झुंझुनूं। जिला स्काउट गाइड मे विधायक निधि कोष से निर्मित नए भवन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू मुख्य अतिथि रहे, जबकि जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अतिथियों ने फीता काटकर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया।लोकार्पण के बाद स्काउट गाइड मैदान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा प्रदर्शनी और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी में देश के विभाजन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं और उस दौर की पीड़ा को चित्रों व विभिन्न सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल नजर आया। इस दौरान कलेक्टर अरूण गर्ग ने तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। वहीं विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी को इतिहास के उस कठिन दौर से रूबरू कराने का प्रयास किया गया।इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह सहित स्काउट-गाइड से जुड़े पदाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
झुंझुनूं में स्काउट गाइड भवन का लोकार्पण
राज्य समाचार
