Header Advertisement

RCB ने दूसरी बार रचा आईपीएल में इतिहास

खेल जगत
RCB ने दूसरी बार रचा आईपीएल में इतिहास

इतने सालो से जिस दिन का इंतजार था पुरे भारत को वो दिन भी आ गया है, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में अपनी कहानी ही बदल दी है। और लगातार मैच में दूसरी बार विजेताओ में अपनी जगह बनाई रविवार को हो रहे मैच में जरात को 5 विकेट से हराकर IPL 2026 की ट्रॉफी अपने नाम की । विराट कोहली ने 16 मैचों में 675 रन बनाए ,साथ ही टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने 15 मैचों में 501 रन बनाए। विराट कोहली ने सिर्फ 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 464 रन बनाकर मैच में लोगो के लिए उत्साह बढ़ा दिया, इन तीनों बल्लेबाजों ने मिलकर मैच में 1640 रन बनाए। साथ ही मैच में बॉलिंग यूनिट भी काफी संतुलित खेलती नजर आई। रसिख सलाम ने 12 मैचों में 19 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया , जैकब डफी ने भी 6 मैचों में 9 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया , क्रुणाल पंड्या ने 226 रन बनाने के साथ 14 विकेट निकालकर अपना योगदान दिया, और बेहतरीन ऑलराउंडर साबित हुए। सुयश ने सीजन में 9 विकेट लिए। यही संतुलन RCB की गेंदबाजी को बाकी टीमों से अलग दिखा रहा। इस सीजन टीम के 8 अलग-अलग खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच बने,विराट कोहली ने 3 बार ये अवॉर्ड अपने नाम किया और भुवनेश्वर कुमार, रजत पाटीदार और फिल सॉल्ट भी एक-एक बार प्लेयर ऑफ द मैच बने। इस मैच के विजेता बने की ज़िम्मेदारी सिर्फ कोहली या पाटीदार निर्भर नहीं रही परन्तु सभी खिलाड़ियों ने अपनी ज़िम्मेदारी बखूबी निभाई और टीम को जीत हासिल करवाई और आईपीएल की ट्रॉफी का ख़िताब अपने नाम किया |

Advertisement