छिंदवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। हादसा बैतूल नेशनल हाईवे पर टेमनी गांव के पास हुआ, जहां मजदूरों से भरी पिकअप और एक ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक का टायर फटने के बाद चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। सभी मृतक खेतों में काम करने जा रहे मजदूर थे। घायलों को जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।बैतूल नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह टेमनी गांव के पास उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब तेज रफ्तार ट्रक और मजदूरों से भरी पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।प्राथमिक जानकारी के अनुसार ट्रक का टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सामने से आ रही पिकअप से टकरा गया। हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। मृतक और घायल सभी मजदूरी करने खेतों की ओर जा रहे थे। जिला प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।