बॉलीबुड के फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। अंशुला अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। प्री-वेडिंग फंक्शंस की शुरुआत माता की चौकी से हुई, जिसमें पूरे कपूर परिवार ने हिस्सा लिया। शनाया कपूर ने इस पारिवारिक कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें पूरा परिवार पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रहा है। अंशुला और रोहन ने पिछले साल जुलाई 2025 में सगाई की थी। अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत सांस्कृतिक तरीके से हुई। दोनों ने माता की चौकी का आयोजन किया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया, यह कपल प्रार्थना करता नजर आ रहा है। पूजा संपन्न होने के बाद परिवार के सदस्यों ने संगीत और डांस के साथ इस कार्यक्रम का जश्न मनाया। इन तस्वीरों में होने वाले दूल्हा-दुल्हन रोहन और अंशुला एक साथ पूजा और आरती करते हुए नजर आए. उन्होंने अपने शादी की रस्मों की शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद के साथ की. अपने प्री-वेडिंग रस्मों में अंशुला बेहद खूबसूरत लग रही थीं. गोल्डन लहंगा और हैवी ज्वेलरी में सजी अंशुला पर से नज़रें हटाना मुश्किल लग रहा है. वहीं, उनके होने वाले दूल्हे राजा रोहन लाल कुर्ते-पायजामे में दिखाई दिए. शादी के बंधन में बंधने की खुशी दोनों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रही है. इस मौके पर अंशुला के भाई अर्जुन कपूर, बहन जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी जश्न में डूबे दिखाई दिए. शनाया कपूर, पिता संजय कपूर, मां महीप कपूर और भाई जहान कपूर भी तस्वीरों में दिखाई दे रहे हैं. सभी ट्रेडिशनल  आउटफिट्स में माता की चौकी में नाचते गाते और मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं. शनाया ने ये तस्वीरें पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, वी लव यू अंशुला और रोहन. हालांकि अंशुला और रोहन की शादी की डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिनअंशुला और रोहन जुलाई के पहले हफ्ते में शादी के बंधन में बंधेंगे. अंशुला की शादी की शॉपिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है और अब बस कपूर फैमिली को उनकी शादी का इंतज़ार है. इससे पहले अंशुला ने अपने फ्रेंड्स और कजिन्स के साथ बैचलर पार्टी भी मनाई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए थे |