Saturday, 26 September 2026
अभी का दौर

5 हजार आबादी के शेष 192 गांवों में भी जल्द बनेंगे अटल प्रगति पथ

आपणो राजस्थान
5 हजार आबादी के शेष 192 गांवों में भी जल्द बनेंगे अटल प्रगति पथ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर प्रदेश में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ कर ग्रामीण विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने गांवों में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में 5 हजार से अधिक आबादी के शेष 192 गांवों में भी अटल प्रगति पथ के निर्माण के लिए 381.91 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से 28 जिलों के 192 गांवों एवं आबादी क्षेत्रों में करीब 286 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य हो सकेंगे। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि राजस्थान का प्रत्येक गांव और आबादी क्षेत्र सड़क मार्ग से जुड़े और विकास का लाभ अंतिम छोर तक सुगमता से मिल सके। उन्होंने कहा है कि सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने वाली आधारभूत कड़ी है। अटल प्रगति पथों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, समय एवं परिवहन लागत में कमी आएगी और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने के लिए आधारभूत ढांचे के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। मजबूत सड़क कनेक्टिविटी इन गांवों को मुख्य मार्गों, बाजारों, विद्यालयों, चिकित्सा संस्थानों और अन्य आवश्यक सेवाओं से बेहतर ढंग से जोड़ेंगी। इससे किसानों, विद्यार्थियों, श्रमिकों, व्यापारियों और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।

किस जिले में किन गांवों को मिलेगा लाभ
राज्य सरकार की स्वीकृति के अनुसार अजमेर जिले में टांटोटी, घूघरा, गनाहेड़ा, गगवाना, बिड़क्चियावास और देराठू, अलवर जिले में गारू, हरसाना, गढ़ी सवाईराम, बालेटा, पृथ्वीपुरा और तुलेड़ा, बालोतरा जिले में ईटवाया, कनाना, पारलू और कल्याणपुर, जबकि बांसवाड़ा जिले में अरथूना और खोड़न में अटल प्रगति पथ का निर्माण होगा। इसी प्रकार बारां जिले में देवरी, कस्बाथाला और पलायथा, बाड़मेर जिले में बुरान का तला, भरतपुर जिले में सरसैना, छौंकरवाड़ा कलां और ब्रह्मवाद, भीलवाड़ा जिले में सहाड़ा और पारोली, तथा चित्तौड़गढ़ जिले में भोपालसागर में सड़क निर्माण कार्य किए जाएंगे।

इसी क्रम में चूरू जिले में जोगलिया, ईंयारा, शोभासर, जोगलसर, लालगढ़, कानूता और बांय, दौसा जिले में उदयपुरिया, आलूदा और टोरड़ा, डीग जिले में सांवलसेर, गुनसारा, रारह और अवार, डीडवाना-कुचामन जिले में भकरी, कोलिया और घाटवा, तथा डूंगरपुर जिले में पाडवा और ओबरी में अटल प्रगति पथ बनाए जाएंगे। हनुमानगढ़ जिले में जोड़किया, किशनपुरा, मुंडा, अजीतपुरा, परलीका, कलाना, भिरानी, निनाण, मुन्सरी, डाबड़ी, बोलांवाली, खाराखेड़ा, मेहरवाला और सुरेवाला में भी इन सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है।

जयपुर जिले में भैसावा, हाथोज, हिंगोनिया, पचार, बेगस, राड़ावास, अमरसर, धानौता, बिशनगढ़, बिचून,जैतपुरा, चीथवाड़ी, अनंतपुरा, सिंगोद कलां और किशनमानपुरा, जबकि जालोर जिले में धानसा, जुंजाणी, पुनासा, दासपा, सेवड़ी, मोदरा, नरसाणा, तवाव, नांदिया, धानोल, दातवाडा, पावली, जसवंतपुरा, चौरा, रेवतड़ा, पांथेडी, ऐलाना, तिलोड़ा, दादाल, बाकरा, सांगाणा, केशवणा, कोमता, चौराऊ, बालवाडा, भैसवाडा, रायथल और गुड़ाबालोतान में अटल प्रगति पथ के निर्माण कार्य होंगे।

वहीं झुंझुनूं जिले में बसई, संजय नगर, शिमला, कांकरिया, पपुरना, दूधवा नांगलिया, डाडा फतेहपुरा, महनसर, टांई, पांख, टोडी, छावसरी, सिगनोर, भौड़की, टीटनवाड़, बजावा, परसरामपुरा, टोडपुरा, बागोरिया की ढाणी, बसावा, चिराना और बड़वासी, तथा जोधपुर जिले में हरियाढ़ाणा, पिचियाक, रियां, भटिंडा, पलासनी, बिसलपुर, गंगाणी, सोयला, नाड़सर, गजसिंहपुरा, रतकुड़िया, धुंधाड़ा, गुड़ा विश्नोइयान, फिंच, नंदवान, झंवर, बोरानाडा और डोली में सड़क निर्माण होगा।

करौली जिले में झारेड़ा, गढ़मोरा, जहानगर मोरड़ा, नादौती, नांगल शेरपुर, शहर, कैमला और सोप, खैरथल-तिजारा जिले में बाघोर, कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हाथीपुरा, चतरपुरा, बनेठी, सरूंड, भौनावास, भैंसलाना और कारोली, जबकि पाली जिले में नारलाई, बिसलपुर, धानला,अटबड़ा, बांकली, दुजाना, खैरवा और गुंदोज में अटल प्रगति पथ बनाए जाएंगे।

इसी प्रकार फलोदी जिले में रायमलावाड़ा और जाखण, राजसमंद जिले में कुरज और गिलूंड, सवाई माधोपुर जिले में सूरवाल, खिलचीपुर और कुंडेरा, सीकर जिले में थोई, रेवासा, बाय, मंडा, कोछोर, गुहाला, जिलो, चला, गांवड़ी, गणेश्वर, रायपुर पाटन और बठोठ तथा टोंक जिले में नगर,थांवला, नगरफोर्ट,सोप और आवां में अटल प्रगति पथ के निर्माण कार्य होंगे।