शहर में बरसों से स्थापित 'लालबाग की माई' की विसर्जन यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। लालबाग से शुरू हुई यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुँची। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने माता रानी का स्वागत किया। पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद यदुवंशी, बलराम विश्वकर्मा और प्रदीप रघुवंशी की मौजूदगी में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में स्वागत मंच सजाए गए थे, जहाँ माता की झांकी पर पुष्पवर्षा की गई। कई जगहों पर श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी प्रसाद का वितरण भी किया गया। आकर्षक सजावट और आतिशबाजी ने इस धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाई।
बस स्टैंड के पास गूंजे जयकारे
बस स्टैंड के पास यात्रा के पहुँचने पर जोरदार आतिशबाजी की गई, जिससे पूरा इलाका उत्सव के रंग में रंग गया। विसर्जन यात्रा के साथ शामिल आकर्षक झांकियों के बीच रावण की प्रतिमा भी प्रमुख मार्गों से निकाली गई, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
जगह-जगह हुआ स्वागत
यात्रा के दौरान शहर के प्रमुख नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर मोर्चा संभाला। रिंकू नैय्यर, नितिन गांधी, आकाश मोखलगय, पिंचू बेस, भैय्याजी शिवहरे, बाबला पटेल, वीर उइके, रजनीश मोहने, हर्षित साहनी, दीनदयाल यदुवंशी, हेमंत और बंटी बाबा सहित कई लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इस आयोजन में समिति के सदस्यों और स्थानीय कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के बीच श्रद्धालुओं ने माता रानी को नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान शहर और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
