छिंदवाड़ा। दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को छिंदवाड़ा शहर में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फव्वारा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी को गिरफ्तार किया गया तथा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। इसी के विरोध में छिंदवाड़ा में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन आयोजित किया।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे पार्टी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस भविष्य में भी आंदोलन जारी रखेगी और उसे और व्यापक रूप दिया जाएगा।धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन का अमला भी मौके पर तैनात रहा। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहा।