सोना ₹1.46 लाख के पार, चांदी ₹2.26 लाख पहुंची; 4 दिन में दोनों धातुओं में बड़ी तेजी
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी का दौर चल रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, गुरुवार 23 जुलाई को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत ₹274 बढ़कर ₹1.46 लाख पर पहुंच गई, जबकि एक किलो चांदी ₹360 की बढ़त के साथ ₹2.26 लाख पर कारोबार कर रही है। पिछले चार दिनों में सोना ₹4,398 और चांदी ₹10,346 महंगी हो चुकी है, जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजरें सर्राफा बाजार पर बनी हुई हैं। वर्ष 2026 में अब तक सोने की कीमत में करीब ₹12,000 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना करीब ₹1.33 लाख था, जो अब बढ़कर ₹1.46 लाख पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत साल की शुरुआत की तुलना में करीब ₹4,000 कम है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी ₹2.30 लाख प्रति किलो थी, जो फिलहाल ₹2.26 लाख प्रति किलो पर है। वही इस वर्ष 29 जनवरी को सोने ने ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ने ₹3.86 लाख प्रति किलो का ऑलटाइम हाई भी छुआ था। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों के चलते आने वाले दिनों में कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
