भारत सरकार के द्वारा ई-रिक्शा रोकने वाले चाइनीज एप के विवाद पर एक्शन लिया गया है। चालकों को हो रही परेशानी के बाद सरकार के आदेशों  के बाद प्लेस्टोर से BAT-BMS एप को को बैन दिया गया है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से भी हटा दिया है। जानकारी के लिए बता दे की बीएटी-बीएमएस ऐप का इस्तेमाल दूर से ई-रिक्शा को बंद करने के लिए किया जाता था। जिससे ई-रिक्शा चालकों बहुत पेरशानिओं का सामना करना पड़ रहा है, इसी कारण  सरकार ने सुरक्षा और गलत इस्तेमाल की आशंका को देखते हुए ऐप हटाने का फैसला लिया है। वहीं मामले की जांच और निगरानी चल रही है। इस कार्रवाई में अन्य एप को भी दिया गया है | सोशल मीडिया पर ई-रिक्शा को चीनी मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके बंद किए जाने के वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर पंकज सिंह ने कहा है कि सरकार इस मामले को देख रही है। BAT-BMS एप को चीनी कंपनी शेन्ज़ेन ग्रेनेर्जी टेक्नोलॉजी ने बनाया है। यह एक बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) मॉनिटरिंग ऐप है, जिसका उद्देश्य ब्लूटूथ सपोर्ट वाली लिथियम बैटरियों की निगरानी करना है।
यह ऐप बैटरी की चार्जिंग, वोल्टेज, करंट, तापमान, बैटरी हेल्थ, चार्जिंग साइकिल और प्रत्येक सेल की स्थिति जैसी जानकारी दिखाता है। इसके अलावा, यह अनुकूल बैटरियों में चार्जिंग और डिस्चार्जिंग को नियंत्रित करने की सुविधा भी देता है। चाइनीज एप बैन के फैसले से ई-रिक्शा चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और साथ ही इस यात्रियों की सुरक्षा भी बेहतर होगी।