महिला टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है...  और 159 रन के लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए टूर्नामेंट के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा तथा अपने टी-20 विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज दर्ज किया। इस मुकाबले में हार के बावजूद भारतीय कप्तान Harmanpreet Kaur ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 200 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनने का गौरव प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने बतौर कप्तान अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला और इस मुकाम तक पहुंचने वाली भारत की पहली तथा दुनिया की दूसरी खिलाड़ी बनीं। मैच में भारत ने पावरप्ले में 2 विकेट पर 59 रन बनाकर टूर्नामेंट में अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर बनाया है....   वहीं युवा स्पिनर Shree Charani ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके और महिला टी-20 विश्व कप के एक संस्करण में भारत के लिए सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने के Poonam Yadav के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। चरणी ने एक ओवर में बिना रन दिए दो विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया था। दूसरी ओर Shafali Verma ने एक ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाली चौथी खिलाड़ी बनकर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है...   मुकाबले के चलते दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी तेज गेंदबाज Shabnim Ismail चोटिल होकर मैदान से बाहर चली गईं, जबकि मारिजान कैप का अहम कैच छूटना भी मैच का टर्निंग पॉइंट बताया जा रहा है  दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजों ने दबाव में शानदार खेल दिखाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया और भारत को महत्वपूर्ण मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन हरमनप्रीत कौर की ऐतिहासिक उपलब्धि और श्री चरणी का रिकॉर्ड प्रदर्शन ने मैच में बाजी मार ली..