महेश्वर के अतिसंवेदनशील ग्राम सोमाखेड़ी में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी और पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है! इस बार शराब के ठिकानों तक पहुंचने के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली गई! ड्रोन से चिन्हित किए गए संभावित ठिकानों पर संयुक्त टीम ने एक साथ दबिश दी! कार्रवाई के दौरान 320 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब जब्त की गई, जबकि 15 हजार 200 किलो महुआ लहान मौके पर सैंपल लेकर नष्ट किया गया! जब्त शराब और नष्ट किए गए लहान की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपए बताई गई है! कार्रवाई में 23 प्रकरण दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया! करीब 100 अधिकारी-कर्मचारी इस अभियान में शामिल रहे! सोमाखेड़ी में पूर्व में हुई हमले की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे! अधिकारियों के मुताबिक अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ड्रोन निगरानी के जरिए ऐसे ठिकानों पर नजर रखी जाएगी और चिन्हित स्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी!
ड्रोन से खुली अवैध शराब के अड्डों की पोल, 16 लाख का माल जब्त
मध्य प्रदेश
