श्योपुर जिले के वीरपुर कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घरों की छतों पर जाना भी मुश्किल हो गया है। बंदरों के झुंड आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं और घरों से सामान तक उठा ले जा रहे हैं। परेशान ग्रामीण अब प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।श्योपुर जिले के वीरपुर कस्बे की पांचों कॉलोनियों में इन दिनों बंदरों का आतंक लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। बंदरों के झुंड सुबह से शाम तक घरों की छतों और गलियों में घूमते रहते हैं। कई बार बंदर घरों में घुसकर सामान उठा ले जाते हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। बंदरों ने कई लोगों पर हमला भी किया है। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा भय के साए में जी रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब छतों पर कपड़े सुखाना और जरूरी काम के लिए जाना भी जोखिम भरा हो गया है।बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई लोगों को काट चुके हैं और घरों में घुसकर सामान भी उठा ले जाते हैं। प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए, ताकि वीरपुर के लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके। फिलहाल बंदरों के बढ़ते आतंक से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।