श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईठा रिलीज से पहले ही अपने टाइटल को लेकर बड़े विवाद में फंस गई है। यह फिल्म महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है, लेकिन फिल्म का नाम उनके नाम से मेल नहीं खाने पर NCP के साथ-साथ विठाबाई के परिवार ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। विठाबाई के बेटों कैलाश और राजेश नारायणगांवकर तथा पोते मोहित ने फिल्ममेकर्स से टाइटल बदलने की मांग  है और कहा है कि जब फिल्म एक महान लोक कलाकार के जीवन पर बनी है, तो उसके नाम में भी उनकी पहचान झलकनी चाहिए। वहीं महाराष्ट्र के सांस्कृतिक संगठनों ने भी इसी मांग का समर्थन किया है। वही अब तक फिल्म के निर्माताओं या निर्देशक लक्ष्मण उटेकर की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दे 28 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा और अनंत जोशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। गौरतलब है कि भारतीय सिनेमा में इससे पहले भी कई फिल्मों के टाइटल विवादों के चलते बदले जा चुके हैं। पद्मावती का नाम बदलकर पद्मावत, लक्ष्मी बॉम्ब का लक्ष्मी, सत्यनारायण की कथा का सत्यप्रेम की कथा, मेंटल है क्या का जजमेंटल है क्या और लवरात्रि का लवयात्री किया गया था। ऐसे में अब सभी की नजर इस बात पर है कि बढ़ते विरोध के बीच क्या 'ईठा' का नाम भी बदला जाएगा या फिर मेकर्स अपने मौजूदा टाइटल के साथ ही फिल्म रिलीज हो जाएगी।