राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश पूनिया इन दिनों एक अनोखी वजह को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला कोई राजनीति, बयानबाजी या संगठनात्मक फेरबदल का नहीं है बल्कि एक बेटे की अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता से जुड़ा है। लेकिन इन सब मे दिलचस्प बात तो यह है की यह ‘शिकायत’ सीधे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गई है.. सोशल मीडिया पर सामने आए इस दिलचस्प घटनाक्रम ने लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया है और देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई।
आपको बता दे पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भावनात्मक और संवेदनशील अपील की बता दे देश के अलग-अलग हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की थी कि वे अपने परिवार के बुजुर्गों, माता-पिता और प्रियजनों का खास ख्याल रखा जाये आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग खुद को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें और बुजुर्गों को तेज धूप में बाहर न निकलने दे पीएम मोदी ने बच्चों, बुजुर्गों और धूप में काम करने वाले लोगों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी...
वही प्रधानमंत्री मोदी की इसी पोस्ट को पढ़ने के बाद डॉ. सतीश पूनिया के बेटे महिप पूनिया ने बेहद अनोखे अंदाज में प्रतिक्रिया दी। महिप ने प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को टैग किया और लिखा — “सर, मेरे पिता आपकी बात नहीं मान रहे और हरियाणा संगठन की बैठक ले रहे हैं… आप कहिए एक बार।” महिप का यह ट्वीट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ हजारों लोगों ने इस पोस्ट को पसंद किया और इसे राजनीति से हटकर एक बेटे की मासूम चिंता और पारिवारिक स्नेह के रूप में बताया।
दरअसल डॉ. सतीश पूनिया इन दिनों भाजपा संगठन की ओर से हरियाणा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वे हरियाणा संगठनात्मक चुनावों के प्रभारी रूप में अपनी भूमिका निभा रहे है और वे लगातार बैठकों, संगठनात्मक दौरों और कार्यकर्ताओं के कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। भीषण गर्मी के बावजूद उनका लगातार सक्रिय रहना बेटे महिप पूनिया की चिंता का कारण बन गया है... ऐसे में महिप ने अपने पिता को आराम करवाने के लिए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ही ‘शिकायत’ डालकर अपील कर डाली।
वही एक तरफ डॉ. सतीश पूनिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच भी लंबे समय से आत्मीय संबंध रहे हैं। पिछले वर्ष डॉ. पूनिया अपने परिवार के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर चुके हैं। उस दौरान महिप पूनिया भी मौजूद थे। यही कारण है कि महिप ने बेहद सहज अंदाज में प्रधानमंत्री को टैग करते हुए इस पोस्ट को किया और पीएम मोदी से अपील की
अब यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
