Friday, 25 September 2026
अभी का दौर

सावर नगरपालिका के बाहर तीसरे दिन भी धरना जारी

आपणो राजस्थान
सावर नगरपालिका के बाहर तीसरे दिन भी धरना जारी

सावर। कस्बे के नगरपालिका भवन के बाहर पांच सूत्रीय मांगो को लेकर ग्रामीणों का धरना शुक्रवार तीसरे दिन भी जारी रहा। भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारी ने धरने का समर्थन करते हुए धरने में शामिल हुए। धरने के दौरान नगरपालिका दुकानों मे धांधली, गौशाला मे भ्रष्टाचार, नगरपालिका भूमि के पर अवैध प्लाट काटने सहित कस्बे के चारभुजा मंदिर में अनेक वर्षों पूर्व हुई चोरी का भी राजपास करने की मांग उठी है। मामलों पर कार्रवाई नहीं होने पर आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। कस्बे के नगरपालिका कार्यालय के बाहर पांच सूत्रीय मागों की जांच करवाने को लेकर धरने पर बैठे लोगों को भाजपा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला। भाजपा पार्टी के पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचकर धरने में शामिल हुए तथा नगरपालिका में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग। धरना स्थल पर लोगों ने यह भी मांग उठाई कि सावर के श्रीचारभुजा मंदिर में चोरी हुई थी। उसको भी खोली जाए। उक्त मागों की जांच करते हुए कार्रवाई करें। नहीं तो भूख हड़ताल की जाएगी। धरने मे अजमेर जिला देहात उपाध्यक्ष विजय प्रतापसिंह शक्तावत, एसटी मोर्चे के जिला अध्यक्ष रंगलाल भील, रोहित गुर्जर, बावन माता मंडल महामंत्री लक्ष्मीनारायण मालावत, पूर्व वार्ड पंच आदित्य शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ सहित ग्रामीणों ने धरने का समर्थन कर शामिल हुए।