सांवलियाजी- महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के निवासी विशाल फेटाज की अनोखी भक्ति, रोज गुल्लक में पैसे जमा कर भगवान श्री सांवलिया सेठ को भेंट किया 227 ग्राम चांदी का साफा। भक्ति और श्रद्धा की अनूठी मिसाल सामने आई है। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर निवासी विशाल सुरेश उर्फ विशाल फेटाज ने रोजाना भगवान श्री सांवलिया सेठ के नाम से गुल्लक में पैसे जमा किए और उन पैसों से भगवान को 227 ग्राम वजन का चांदी का साफा भेंट किया। भेंटकर्ता श्रद्धालु साफा बांधने का काम करता है। श्रद्धालु विशाल ने बताया कि रोज थोड़े-थोड़े पैसे बचा कर उन्होंने यह संकल्प पूरा किया। उनका कहना है कि सच्ची श्रद्धा हो तो छोटी बचत से भी बड़ा काम किया जा सकता है। इस दौरान कई भक्तजन उपस्थित रहे और सभी ने इस भक्तिभाव की खूब सराहना की। श्रद्धालु ने मंदिर मंडल के भेंटकक्ष कार्यालय में पहुंचकर यह चांदी का साफा भेंटकर भेंट की रसीद प्राप्त की। इधर मंदिर मंडल के द्वारा श्रद्धालु को ऊपरना पहनाकर तथा भगवान श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद भेंट कर स्वागत किया।
भगवान श्री सांवलिया सेठ को भेंट किया चांदी का साफा
संक्षेप में
महाराष्ट्र के विशाल फेटाज ने रोज बचत कर सांवलिया सेठ को 227 ग्राम चांदी का साफा भेंट कर अनोखी भक्ति दिखाई।
आपणो राजस्थान
