जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रशासनिक जवाबदेही, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। राज्य सरकार ने 1 IAS, 2 RPS समेत कुल 15 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक और विभागीय कार्रवाई को मंजूरी दे दी है। सरकारी भूमि आवंटन में अनियमितता, हत्या की जांच में लापरवाही, बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई, रिश्वतखोरी, पद के दुरुपयोग और कदाचार जैसे मामलों में संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। दहेज उत्पीड़न के मामले में दोषी पाए गए एक चिकित्सा अधिकारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा राजस्थान सिविल सेवा के दो अधिकारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी गई... जबकि एक सेवानिवृत्त पशु चिकित्सा अधिकारी की 20 प्रतिशत पेंशन स्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया गया वही जयपुर महिला बंदी सुधार गृह की उपाधीक्षक सरोज विश्नोई को गंभीर शिकायतों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। साथ ही जोधपुर पुलिस आयुक्तालय में पदस्थापित एक एसीपी और एक आरपीएस अधिकारी के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही रिश्वत मांगने और अनुशासनहीनता से जुड़े मामलों में अभियोजन स्वीकृति तथा विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। वही मुख्यमंत्री के इस फैसले को प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा संदेश माना जा रहा है।
एक्शन मोड में CM भजनलाल 15 अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई
आपणो राजस्थान
