खंडवा जिले में लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा से नदी-नाले उफान पर हैं। कई निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई. शहर की छोटी नदी और निचली बस्तिओ में पानी भर गया. देर रात तक विधायक प्रतिनिधि बचाव और राहत कार्य में लगे रहे. लोगों की रुकने और भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की. हांडी कुंडी पिकनिक स्पॉट पर चार लोगों के फंसने की सूचना मिलते ही खंडवा विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश तनवे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग की तथा रेस्क्यू कार्य में आवश्यक समन्वय किया और सुरक्षित सभी को बाहर निकाल।तनवे ने शहर के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। छोटी नदी में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित निकालकर पुरानी अनाज मंडी स्थित राहत शिविर में पहुंचाया गया। यहां प्रभावित लोगों के भोजन, पेयजल एवं रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई।राहत शिविर में मौजूद परिवारों से चर्चा करते हुए विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने उन्हें भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं। उन्होंने कहा,आप सभी निश्चिंत रहें, हर जरूरतमंद तक हरसंभव सहायता पहुंचाई जाएगी। आपकी सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरी रात विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे प्रशासन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे तथा प्रभावित नागरिकों की हरसंभव सहायता में जुटे रहे।
मूसलाधार बारिश से खंडवा में बाढ़ जैसे हालात
मध्य प्रदेश
