बड़वानी। सोशल मीडिया पर अपने चर्चित ‘Toxic Husband’ कंटेंट से पहचान बनाने वाले कंटेंट क्रिएटर विशाल कुमार शर्मा अब देश के बड़े एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म Bigg Boss 20 के घर तक पहुंच गए हैं। मूल रूप से बड़वानी जिले के तलवाड़ा डेब के पास उचावद से पारिवारिक संबंध रखने वाले विशाल वर्तमान में भोपाल में रहकर कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
विशाल, नीता शर्मा के पुत्र हैं और बड़वानी जिले के तलवाड़ा उचावद निवासी गौरीशंकर शर्मा के नाती है ओर उनका परिवार से उनका संबंध है। वे अनिल शर्मा और प्रदीप शर्मा के भांजे लगते हैं। बड़वानी से जुड़ी अपनी जड़ों के साथ विशाल ने सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।
विशाल Colors Social Squad का हिस्सा हैं, जो Colors TV से जुड़ा क्रिएटर प्लेटफॉर्म है। इसी के तहत उन्हें Bigg Boss 20 House Tour का मौका मिला, जहां उन्होंने बिग बॉस के घर की थीम, डिजाइन और अलग-अलग हिस्सों को करीब से देखा और अपने दर्शकों के लिए खास कंटेंट तैयार किया।
विशाल का ‘Toxic Husband’ कंटेंट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। उनका कंटेंट Colors TV और JioHotstar पर भी दर्शकों तक पहुंच रहा है।बड़वानी जिले के छोटे से क्षेत्र तलवाड़ा डेब के पास उचावद से पारिवारिक नाता रखने वाले विशाल कुमार शर्मा का देश के चर्चित क्रिएटर्स के बीच अपनी पहचान बनाना जिले के लिए भी खास उपलब्धि मानी जा रही है। भोपाल में रहकर लगातार आगे बढ़ रहे विशाल अब सोशल मीडिया के साथ बड़े मनोरंजन प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।
