इंदौर पुलिस के "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 (Say No to Drugs)" अभियान के तहत शनिवार को शहर में महिलाओं की विशाल वॉकाथॉन आयोजित की गई। नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई इस वॉकाथॉन में 3000 से अधिक महिला ओं ने हिस्सा लेकरनशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया कार्यक्रम में किशोर वय बालिकाओं से लेकर वरिष्ठ महिलाओं तक ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की और पूरे शहर को नशे के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया
महिला वॉका थॉन की शुरुआत नेहरू स्टेडियम से
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित महिला वॉका थॉन की शुरुआत नेहरू स्टेडियम से हुई। वॉकाथॉन से पहले सभी प्रतिभागियों ने जुम्बा सेशन में हिस्सा लेकर वॉर्म-अप किया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। वॉकाथॉन नेहरू स्टेडियम से जीपीओ चौराहा, शिवाजी वाटिका और गीता भवन मार्ग होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।
3 हजार से अधिक महिलाओं ने लिया भाग
इस वॉकाथॉन में शहर की छात्राएं, स्पोर्ट्स वूमेन, सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं की प्रतिनिधियां, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज की प्रशिक्षु महिला आरक्षक, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सहित 3000 से अधिक महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने "नशे से दूरी है ज़रूरी", "Say No to Drugs", "स्वस्थ जीवन-नशामुक्त जीवन" और "नारी का संकल्प-नशामुक्त हो हर परिवार" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
नशे के खिलाफ जागरुक किया
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि यदि माताएं, बहनें और बेटियां नशे के खिलाफ जागरूक होकर आगे आएंगी तो समाज से इस बुराई को खत्म करना और आसान होगा। उन्होंने सभी महिलाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई और अपने परिवार व समाज को नशे के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
