Wednesday, 3 June 2026
अभी का दौर
सलमान खान की नयी बायोपिक 'काला हिरण' पर अमित जानी का नया खुलास »ईरान समर्थित समूहों और अमेरिकी हितों के बीच टकराव»बुरहानपुर के केला किसानों को राहत की उम्मीद»इंदौर में ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारी शुरू»भजनलाल सरकार ने उठाया बड़ा कदम अब अवैध वाहनों पर होगी कार्यवाही »गौ माता को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग»सुशासन और आत्मनिर्भर भारत के नए आयाम-मदन राठौड़»हनुमान बेनीवाल की फिर बढ़ीं मुश्किलें पुराने केस में हुई FIR दर्ज »इंदौर आईआईएम वैभव सूर्यवंशी पर मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी करेगा»छिंदवाड़ा की डॉग लवर मोहिनी की अनोखी दास्तां »सलमान खान की नयी बायोपिक 'काला हिरण' पर अमित जानी का नया खुलास »ईरान समर्थित समूहों और अमेरिकी हितों के बीच टकराव»बुरहानपुर के केला किसानों को राहत की उम्मीद»इंदौर में ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारी शुरू»भजनलाल सरकार ने उठाया बड़ा कदम अब अवैध वाहनों पर होगी कार्यवाही »गौ माता को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग»सुशासन और आत्मनिर्भर भारत के नए आयाम-मदन राठौड़»हनुमान बेनीवाल की फिर बढ़ीं मुश्किलें पुराने केस में हुई FIR दर्ज »इंदौर आईआईएम वैभव सूर्यवंशी पर मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी करेगा»छिंदवाड़ा की डॉग लवर मोहिनी की अनोखी दास्तां »

अभिनेता सलमान खान के चर्चित शिकार मामले पर बनी फिल्म काला हिरण अब बड़े पर्दे पर

फिल्मी फीवर
अभिनेता सलमान खान के चर्चित शिकार मामले पर बनी फिल्म काला हिरण अब बड़े पर्दे पर

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े बहुचर्चित मामले  काला हिरण शिकार पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी होने के साथ ही यह प्रोजेक्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ  है। बता दे फिल्म में साल 1998 के कांकाणी काला हिरण शिकार मामले, उससे जुड़ी कानूनी लड़ाई, कोर्टरूम ड्रामा और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व सलमान खान के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद को अब बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी है...  वही फिल्म के निर्माता अमित जानी का कहना है की दर्शकों को एक ऐसी कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें अपराध, कानून, विवाद और चर्चित घटनाक्रमों का मिश्रण शामिल  होगा। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पूरी हो चुकी है और इसका फर्स्ट लुक व टीजर 20 जून को रिलीज कर दिया  जाएगा। गौरतलब है कि वर्ष 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान जोधपुर के कांकाणी गांव में काला हिरण शिकार का मामला सामने आया था। इस मामले में सलमान खान के साथ अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम का नाम भी सामने आ चूका है...  हालांकि बाद में अदालत ने अन्य कलाकारों को बरी कर दिया था, जबकि सलमान खान को 2018 में पांच साल की सजा सुनाई गई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई और मामला फिलहाल राजस्थान हाईकोर्ट में विचाराधीन पर चल रहा है। हाल ही में हुई सुनवाई के बाद अगली तारीख 13 जुलाई 2026 तय की गई है। दूसरी ओर बिश्नोई समाज  काले हिरण को  धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक मानते है, जिसके चलते यह मामला वर्षों से संवेदनशील बना हुआ है। बता दे की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भी कई बार सार्वजनिक रूप से इस मामले को लेकर सलमान खान के प्रति नाराजगी जता चुका है। वर्ष 2023 में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान उसने सलमान खान को लेकर विवादित बयान भी दिया था। वहीं 2024 में मुंबई स्थित सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी लॉरेंस गिरोह से जुड़े लोगों की बताई गयी  थी। ऐसे में फिल्म ‘काला हिरण’ सिर्फ एक शिकार मामले की कहानी नहीं, है बल्कि उससे जुड़े कानूनी, सामाजिक और आपराधिक घटनाक्रमों को भी दर्शाने पर आधारित है। वही पोस्टर जारी होने के बाद से ही अब दर्शकों की नजर 20 जून को आने वाले टीजर पर बनी हुई है।