शाजापुर
जिले के कालापीपल में 25 मई को अहिरवार परिवार के साथ हुई जमीन विवाद और गोलीकांड की घटना को लेकर आक्रोशित भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए घटना में शामिल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है बता दें कि कालापीपल क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते अहिरवार परिवार पर हुए हमले और गोलीकांड की घटना के बाद से क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों द्वारा पीड़ित परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है और कानून-व्यवस्था को चुनौती दी जा ररहीहै सोमवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय पहुँचे। यहाँ कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी हो: गोलीकांड में शामिल सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित अहिरवार परिवार को विवादित जमीन के मामले में निष्पक्ष जाँच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।प्रदर्शन के उपरांत भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर ADM को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
