Saturday, 26 September 2026
अभी का दौर

राजस्थान में फिर जमकर बरसेंगे बादल

संक्षेप में

राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 7 जिलों में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 30 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। इन जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी

मुख्य बातें

  • राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 7 जिलों में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है
  • 30 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट है।
  • कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
आपणो राजस्थान
 राजस्थान में फिर जमकर बरसेंगे बादल

राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 7 जिलों में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 30 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। इन जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी, जबकि 14 अगस्त से बारिश में कमी आने की संभावना है। इससे पहले रविवार को भी कई जिलों में बारिश हुई। खैरथल-तिजारा के किशनगढ़ बास में सबसे ज्यादा 74 मिमी और कोटकासिम में 66 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अलवर, भीलवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, नागौर, सवाई माधोपुर और सीकर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जयपुर में भी सुबह करीब दो घंटे तक अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि 10 से 12 अगस्त के बीच पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं, इस दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि मानसून सक्रिय होने के बावजूद राजस्थान में अब तक सामान्य से 11.92 फीसदी कम बारिश हुई है और करीब 18 जिले अभी डार्क जोन में हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में होने वाली बारिश प्रदेश में बारिश की कमी को पूरा करने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

राजस्थान में बारिश का अलर्ट कब तक है?

अगले 3 दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

प्रदेश में अब तक कितनी कम बारिश हुई है?

सामान्य से 11.92 फीसदी कम बारिश हुई है।