छिंदवाड़ा जिले में कारगिल विजय दिवस बड़े ही गर्व और देशभक्ति के साथ शहीद स्मारक पर मनाया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे भोपाल, सौंसर, पिपरिया और पचमढ़ी से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल पी. के. वेलू रहे।कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आईबीओ भारत के प्रांतीय अध्यक्ष कैप्टन आर.पी. सिंह घोर और जिला अध्यक्ष के.एस. सिंगोटिया सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शहीदों के सम्मान में रीथ लेइंग (पुष्पांजलि) भी की गई।कार्यक्रम के माध्यम से वक्ताओं ने कहा कि कारगिल विजय दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारे वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को याद करने का दिन है। इस आयोजन का उद्देश्य देश की युवा पीढ़ी में देशभक्ति और राष्ट्र प्रथम की भावना को जागृत करना है। यह पूरा पखवाड़ा 31 जुलाई तक पूरे देश और प्रदेश में आईबीओ भारत द्वारा मनाया जा रहा है।
छिंदवाड़ा में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि
संक्षेप में
छिंदवाड़ा के शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से पूर्व सैनिक शामिल हुए। शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया गया तथा युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।
मध्य प्रदेश
