बारां के शाहाबाद ब्लॉक स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में एक दिवसीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री स्कूल ऑफ राइजिंग इंडिया (PM SHRI) योजना के तहत हुई इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के चार विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
मां सरस्वती की वंदना से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ हुई। संस्था प्रधान विपिन कुमार जैन ने प्रतियोगिता की रूपरेखा रखी, जिसके बाद मुख्य अतिथि ने खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की।
पांच अलग-अलग परिसरों में हुईं स्पर्धाएं
उद्घाटन के बाद विद्यालय परिसर में पांच अलग-अलग स्थानों पर बौद्धिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का दौर चला। दोपहर में भोजन के बाद मुकाबला खेल मैदान पर शिफ्ट हुआ, जहां दौड़ और अन्य खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया।
विजेता खिलाडियों को बांटी गई शील्ड
प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता टीमों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा सभी विजेता और उपविजेता संभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। संस्था प्रधान विपिन कुमार जैन के धन्यवाद ज्ञापन के बाद सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
