देश के करोड़ों किसानों का लंबा इंतजार आखिरकार आज खत्म होने जा रहा है.... आपको बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  20 जून 2026 को PM-KISAN योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम से देशव्यापी किस्त ट्रांसफर की है इस बार भी डीबीटी  के जरिए पैसा सीधे खातों में भेजा गया है। योजना के तहत देश के पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 की सहायता राशि पहुंचना शुरू हो गई है।अगर आप भी इस महत्वाकांक्षी सरकारी योजना के लाभार्थी हैं, तो तुरंत अपना बैंक बैलेंस चेक कर लें। हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि इस बार केवल उन्हीं किसानों को पैसा मिलेगा जिनकी कागजी कार्रवाई पूरी है। किस्त का लाभ उठाने के लिए किसानों का e-KYC पूरा होना बेहद जरुरी  है।इसके साथ ही लाभार्थी का बैंक अकाउंट भी एक्टिव होना चाहिए और सरकारी नियमों के मुताबिक लिंक्ड होना चाहिए। जो किसान इन नियमों को पूरा नहीं कर पाए हैं, उनकी किस्त इस बार अटक सकती है। इस कल्याणकारी योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक मदद देती है यह पूरी राशि 2,000 - 2,000 की तीन समान किस्तों में हर चार महीने के अंतराल पर दी जाती है। वही योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब किसानों को खेती के खर्च और बीज-खाद की खरीद में मदद देना है।इस वित्तीय मदद से छोटे और सीमांत किसानों को साहूकारों पर निर्भर नहीं होना पड़ता है।अगर आपके खाते में अभी तक पैसे नहीं आए हैं, तो आप पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।वेबसाइट के 'Beneficiary Status' सेक्शन में जाकर आप अपनी किस्त की सटीक स्थिति जानकर अपनी किस्त पा सकते है... हुगली के इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने और किसानों की आय बढ़ाने पर भी जोर दिया। साथ ही सरकार की इस त्वरित मदद से देश के ग्रामीण इलाकों और कृषि अर्थव्यवस्था को बड़ा बूस्ट मिलने की उम्मीद है....