अभी का दौर
रणवीर-दीपिका जल्द हो सकते है नए आलीशान घर में शिफ्ट»अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का निधन»पहले वनडे में भारत की नजर जीत पर»राजस्थान में खाद वितरण करना होगा पूरी तरह डिजिटल»Patanjali Dalya Lab Test Failed: छतरपुर कोर्ट ने पतंजलि पर लगाया 3.40 लाख का जुर्माना»कथित धर्मांतरण मामले में खिरोड़ गांव गरमाया»बीकानेर में प्रसूताओं की मौत पर मचा हंगामा, चिकित्सा मंत्री की बैठक के बाहर कांग्रेस-पुलिस में झड़प»ओमान के पास भारतीय जहाज MT Jalveer पर हमला, 20 भारतीय सवार; होर्मुज क्षेत्र में बढ़ा तनाव»TMC को एक और बड़ा झटका! राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने छोड़ी पार्टी, हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात के बाद बढ़ीं BJP में जाने की अटकलें»बुरहानपुर में मौसम की मार !»रणवीर-दीपिका जल्द हो सकते है नए आलीशान घर में शिफ्ट»अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का निधन»पहले वनडे में भारत की नजर जीत पर»राजस्थान में खाद वितरण करना होगा पूरी तरह डिजिटल»Patanjali Dalya Lab Test Failed: छतरपुर कोर्ट ने पतंजलि पर लगाया 3.40 लाख का जुर्माना»कथित धर्मांतरण मामले में खिरोड़ गांव गरमाया»बीकानेर में प्रसूताओं की मौत पर मचा हंगामा, चिकित्सा मंत्री की बैठक के बाहर कांग्रेस-पुलिस में झड़प»ओमान के पास भारतीय जहाज MT Jalveer पर हमला, 20 भारतीय सवार; होर्मुज क्षेत्र में बढ़ा तनाव»TMC को एक और बड़ा झटका! राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने छोड़ी पार्टी, हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात के बाद बढ़ीं BJP में जाने की अटकलें»बुरहानपुर में मौसम की मार !»

रणवीर-दीपिका जल्द हो सकते है नए आलीशान घर में शिफ्ट

फिल्मी फीवर
रणवीर-दीपिका जल्द हो सकते है नए आलीशान घर में  शिफ्ट

बॉलीबुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित अपने समुद्र किनारे बने नए क्वाड्रुप्लेक्स घर की बालकनी में नजर आए। दोनों घर के इंटीरियर के काम की प्रोग्रेस देखने पहुंचे थे। दीपिका सफेद को-ऑर्ड आउटफिट में नजर आईं, जबकि रणवीर लाल टी-शर्ट, काली पैंट और काली कैप में दिखाई दिए। इस दौरान दूसरी बार प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच दीपिका का बेबी बंप भी नजर आया।काफी खबरों के चलते पता चला है की दूसरे बच्चे के जन्म के बाद कपल नए आलीशान घर में शिफ्ट हो सकते है। बताया जा रहा है समुद्र के सामने बना यह लग्जरी क्वाड्रुप्लेक्स अपार्टमेंट काफी बड़ा और शानदार  है। दीपिका पादुकोण ने 19 अप्रैल को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। दीपिका और रणवीर के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी बेटी दुआ की एक तस्वीर शेयर की गई थी, जिसमें बेटी ने एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है, और उसमे पॉजिटिव रिजल्ट दिखा रहा है। तस्वीर में रणवीर बेटी को गोद में लिए हुए हैं, हालांकि उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं, तस्वीर में दुआ का आधा चेहरा नजर आ रहा था। इससे पहले फरवरी 2024 में दीपिका ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दोनों की लव स्टोरी 2013 में फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के सेट से शुरू हुई थी। कई सालों तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 2018 में इटली में शादी की थी। दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ के जन्म की जानकारी दी थी। उस समय उन्होंने लिखा था, ‘वेलकम बेबी गर्ल। अगर बात करे रणवीर सिंह की तो वह हाल ही में फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 में नजर आए थे। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया।'धुरंधर' के पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1307 करोड़ रुपए का कारोबार किया था, जबकि इसके सीक्वल को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था।