बंडा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए बड़ी पहल की है। दिग्विजय सिंह ने जहरीली शराब से मृत चार लोगों के परिवारों को गोद लेने की घोषणा की है।
आर्थिक सहायता की ऐलान
घोषणा के मुताबिक, चारों पीड़ित परिवारों को हर महीने 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही इन परिवारों के अनाथ बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च भी दिग्विजय सिंह द्वारा उठाने की बात कही गई है।
परिवार को गोद लेने की घोषणा
दिग्विजय सिंह ने जिन चार परिवारों को गोद लेने की घोषणा की है, उनमें झोली ग्राम के मृतक भोला अहिरवार, धुरमार ग्राम के रामस्वरूप अहिरवार, खतोरा खुई ग्राम के भोपाली आदिवासी (पत्नी माया) और हनौती ग्राम के धनसिंह आदिवासी (पत्नी मीना) के परिवार शामिल हैं।जहरीली शराब कांड के बाद कई परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में दिग्विजय सिंह की इस घोषणा को पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक और सामाजिक सहारे के तौर पर देखा जा रहा है।
