दीपावली के मौके पर हरियाणवी म्यूजिक प्रेमियों के लिए नया गाना 'बदमाशन' (Badmashan) रिलीज कर दिया गया है। इस म्यूजिक वीडियो में डांसिंग क्वीन सपना चौधरी, गायक मासूम शर्मा और कृष्ण चौहान एक साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं। ठेठ देसी अंदाज, दमदार बीट्स और एनर्जेटिक डांस का यह कॉम्बिनेशन रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गया है। इस गाने को 'देसी गीत' यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।
सपना और मासूम शर्मा की जोड़ी फिर साथ
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान रखने वाली सपना चौधरी और मासूम शर्मा की जोड़ी एक बार फिर इस प्रोजेक्ट के जरिए साथ आई है। गाने में कृष्ण चौहान की आवाज ने भी अहम भूमिका निभाई है।
सपना चौधरी ने कहा- "हर दिवाली पर फैंस के लिए कुछ खास लेकर आना चाहती हूं, और 'बदमाशन' उसी का हिस्सा है।"
म्यूजिक वीडियो में केवल गायन और परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि विजुअल्स पर भी पूरा फोकस रखा गया है। हरियाणवी संस्कृति और आधुनिक बीट्स के मेल वाले इस ट्रैक को सोशल मीडिया और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
कलाकारों का पुराना सफर और लोकप्रियता
मासूम शर्मा इससे पहले 'मैडम जी', 'लोफर', 'ट्यूशन बदमाशी का' और 'चम्बल की डाकू' जैसे गानों से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना चुके हैं। उनके गानों में हरियाणवी लोक शैली और मॉडर्न म्यूजिक का मिश्रण देखने को मिलता है।
वहीं, हरियाणा के रोहतक में 25 सितंबर 1990 को जन्मीं सपना चौधरी ने बेहद कम उम्र में स्टेज परफॉर्मेंस से अपने करियर की शुरुआत की थी। 'तेरी आंख्या का यो काजल' गाने से राष्ट्रव्यापी पहचान मिलने के बाद वह साल 2017 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' का हिस्सा बनीं। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा और अन्य क्षेत्रीय प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है।
