जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है अब जयपुर से नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है, जिससे यात्री महज करीब 50 मिनट में नोएडा पहुंच सकेंगे। इंडिगो ने इस रूट पर रोजाना दो उड़ानें शुरू की हैं, जिससे दिल्ली-एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, नोएडा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों का सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज होने की संभावना है  साथ ही जेवर एयरपोर्ट के जरिए देश और विदेश के कई अन्य शहरों के लिए भी बेहतर एयर कनेक्टिविटी का लाभ मिल पायेगा वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी एक बड़ी राहत की खबर है। करीब चार महीने बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जयपुर-दुबई के बीच अपनी डायरेक्ट फ्लाइट सेवा फिर से शुरू की है। यह उड़ान सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी, जिससे अब यात्रियों को दिल्ली, मुंबई या अन्य शहरों के जरिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेने की जरूरत नहीं पड़ सकेगी  इससे यात्रा का समय कम होगा, खर्च में भी कमी आएगी और सफर अधिक सुविधाजनक बनेगा। नई उड़ानों के शुरू होने से जयपुर एयरपोर्ट की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है जिससे  पर्यटन, व्यापार और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा, वहीं राजस्थान से विदेश और देश के प्रमुख शहरों की यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।