तमिलनाडु के सीएम और भूतपूर्व एक्टर विजय तथा उनकी पत्नी संगीता के बीच चल रहे तलाक मामले की सुनवाई चेंगलपट्टू जिले के महिला कोर्ट में हुई, लेकिन क़िसी कारण के चलते दोनों पक्ष अदालत में पेश नहीं हुए। कोर्ट ने पहले व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया था। अदालत में पेश न होने की वजह से  मामले की अगली सुनवाई अब 7 अगस्त को कर दी गई है | इससे पहले भी इस मामले की पहली सुनवाई 20 अप्रैल को हुई थी। तब भी विजय और संगीता कोर्ट नहीं पहुंचे थे और उनकी ओर से सिर्फ वकील पेश हुए थे। जानकारी के मुताबिक आपको बता दे की वकीलों ने सुरक्षा और दूसरी व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए ऑनलाइन हियरिंग की अनुमति मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने यह मांग खारिज कर दी थी। कोर्ट ने दोनों को 15 जून की सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का आदेश दिया था, लेकिन इसके बावजूद सोमवार को दोनों अदालत में पेश नहीं हुए। संगीता ने अपनी तलाक याचिका में पति विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। संगीता सोरनालिंगम और विजय ने 1999 में शादी की थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे जेसन संजय और दिव्या साशा हुए थे। तलाक की खबर सामने आने के बाद तृषा का नाम विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, विजय और तृषा ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है। हाल ही में सीएम विजय के एक फैसले की भी काफी चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने तृषा की फिल्म ‘करुप्पु’ के लिए सुबह 9 बजे के मॉर्निंग शो (स्पेशल स्क्रीनिंग) की विशेष अनुमति दी। बता दें कि मॉर्निंग शो पर राज्य में पिछले 3 सालों से प्रतिबंध लगा हुआ था।