अभी का दौर
सीकर के पार्थ यादव का नाबाद दोहरा शतक»सीकर मेंं सीटीसी मेगा मार्ट में लगी भीषण आग.»नीमच में रेलवे पटरी के पास खुले कुएं में मिला अज्ञात शव»सांवलियाजी धाम में मासिक मेले की शुरुआत»मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' 1990 के आर्थिक संकट की कहानी»जयपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग»मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मीडिया संवाद»रणवीर-दीपिका जल्द हो सकते है नए आलीशान घर में शिफ्ट»अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का निधन»पहले वनडे में भारत की नजर जीत पर»सीकर के पार्थ यादव का नाबाद दोहरा शतक»सीकर मेंं सीटीसी मेगा मार्ट में लगी भीषण आग.»नीमच में रेलवे पटरी के पास खुले कुएं में मिला अज्ञात शव»सांवलियाजी धाम में मासिक मेले की शुरुआत»मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' 1990 के आर्थिक संकट की कहानी»जयपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग»मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मीडिया संवाद»रणवीर-दीपिका जल्द हो सकते है नए आलीशान घर में शिफ्ट»अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का निधन»पहले वनडे में भारत की नजर जीत पर»

राजस्थान में मौसम ने लिया बड़ा यू-टर्न, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

राज्य समाचार
राजस्थान में मौसम ने लिया बड़ा यू-टर्न, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है मौसम विभाग ने  चेतावनी जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में आंधी, तेज बारिश और मेघगर्जन की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार एक मजबूत मौसम तंत्र सक्रिय होने के चलते  जयपुर, अजमेर, नागौर, टोंक, बूंदी और डीडवाना-कुचामन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज आंधी, बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गयी हैं, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। वहीं राजस्थान के कई अन्य जिलों में भी मौसम का कहर  देखने को मिल सकता है...  बीकानेर, चूरू, जोधपुर, पाली, ब्यावर, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, कोटा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, बारां और सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किय है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, मेघगर्जन होने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गयी  है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक  सक्रिय सिस्टम के चलते  अगले कुछ घंटों तक मौसम का यह बदला हुआ मिजाज बना रह सकता है। हालांकि इस बदलाव से पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली है। कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम पहले से और भी ज्यादा  सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है...