कोटा राजस्थान में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान के निर्देशन में एवं अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह व जिला कलेक्टर एवं cmho डॉ नरेंद्र नागर के सुपरवीज़न में खाद्य सुरक्षा दल कोटा द्वारा राखी के पर्व को देखते हुए खाद्य सामग्री की खपत अधिक होने की वजह से मिलावट की आशंका बनी रहती है इसी क्रम में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 26/8/26 को सिंधी कॉलोनी स्थित एक गोदाम का औचक निरीक्षण करने पर 14 कार्टून में प्रत्येक में कुल 40 किलो इस प्रकार कुल 560 किलोग्राम मिल्क केक जो रिफाइंड तेल,लिक्विड ग्लूकोस, इलायची,मिल्क पावडर, मिल्क एवं शुगर से निर्मित था प्रथम दृश्य यह संदिग्ध प्रतीत हो रहा था में से अलग अलग लोट में चार नमूने लेकर शेष बचे मिल्क केक को सीज कर नमूनो को खाद्य प्रयोगशाला कोटा भिजवाया जा रहा है जहां से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जावेगी,कोटा जिले में गुमानपुरा में दो दर्जन विभिन्न मावा व मिठाई की दुकानो पर कार्रवाई एवं औचक निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत मावाबर्फी, रसगुल्ला व मिल्क केक,मावा के कुल 22.नमूने लिए गए, मौके पर तथा 560 किलोग्राम संदिग्ध मिल्क केक को सीज किया..लिये गये नमूनों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भिजवाया जा रहा है सभी प्रतिष्ठानों को राखी पर्व को देखते हुए हैं
साफ सफाई एवं गुणवत्ता सुधारने के लिए भी पाबंद करते हुए गुणवत्ता में सुधार नहीं करने पर fssa एक्टअंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी ,साथ ही त्यौहारी सीजन पर खपत बढ़ने के कारण बाहर से आने वाले मावा,पनीर पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
खाद्य प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई नियम अनुसार की जावेगी खाद सुरक्षा दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण सक्सेना , खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रवीर सिंह जादौन खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोजीलाल कुंभकार शामिल थे।जिले में खाद्य पदार्थों की जांच, सैंपलिंग और मिलावट के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिक प्रभावी ढंग से कार्यवाही निरंतर जारी है त्योहारी सीजन में दूध, मावा, मिठाई, तेल, मसाले और अन्य खाद्य सामग्री की जांच पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है।
इससे उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी
त्यौहारी सीजन में दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण कर लिये 22 नमूने
आपणो राजस्थान
