राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह अस्पताल की व्यवस्थाओं में बड़े बदलाव की तैयारी है। मरीजों को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की उच्चस्तरीय बैठक में 10 अहम फैसलों को मंजूरी दी गई है। इसके तहत आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की डिजिटल हेल्थ इंसेंटिव स्कीम के तहत 2.5 करोड़ रुपए से अधिक के नए आईटी हार्डवेयर और उपकरण खरीदे जाएंगे और अस्पताल के पुराने व नए मेडिकल रिकॉर्ड को पूरी तरह डिजिटल किया जाएगा। मरीजों और कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद के लिए डीडीसी, पंजीयन डेस्क और मरीज इंटरफेस काउंटरों पर 100 टू-वे माइक्रोफोन सिस्टम लगाए जाएंगे। ‘अपना घर’ के आश्रमवासियों और निजी स्वास्थ्य बीमा धारकों को भी नए लाभार्थी वर्ग में शामिल करने की मंजूरी दी गई है। वहीं यूनिट हेड्स को छोटी जरूरतों के लिए एक बार में 10 हजार और साल में अधिकतम 50 हजार रुपए तक खर्च करने का अधिकार मिलेगा। न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, पीएमआर और पैलिएटिव मेडिसिन विभागों के लिए आधुनिक चिकित्सा, ऑपरेशन थिएटर और डायग्नोस्टिक उपकरण खरीदे जाएंगे। ट्रॉमा सेंटर में ‘पीएम राहत काउंटर’ के संचालन की व्यवस्था को भी मंजूरी मिली है। अस्पताल के सुरक्षा और सफाई कर्मचारियों के लिए 25 प्रतिशत हाई-रिस्क अलाउंस पर सहमति बनी है, जबकि निजी कॉटेज के किराये में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा कानूनी मामलों के लिए अधिवक्ताओं के एम्पैनलमेंट, पारिश्रमिक, मानव संसाधन और खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने से जुड़े प्रस्ताव भी मंजूर किए गए हैं। सरकार का दावा है कि इन फैसलों के लागू होने के बाद SMS अस्पताल में इलाज, डिजिटल सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में तेजी आएगी और लाखों मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
SMS अस्पताल में बदल जाएगी पूरी व्यवस्था, भजनलाल सरकार के 10 बड़े फैसले
राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह अस्पताल की व्यवस्थाओं में बड़े बदलाव की तैयारी है। मरीजों को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की उच्चस्तरीय बैठक में 10 अहम फैसलों को मंजूरी दी गई है। इसके तहत आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की डिजिटल हेल्थ इंसेंटिव स्कीम के तहत 2.5 करोड़ रुपए से अधिक के नए आईटी हार्डवेयर और उपकरण खरीदे जाएंगे और अस्पताल के पुराने व नए मेडिकल रिकॉर्ड को पूरी तरह डिजिटल किया जाएगा।
आपणो राजस्थान
मुख्य बातें
- मरीजों और कर्मचारियों के बेहतर संवाद के लिए अस्पताल में 100 टू-वे माइक्रोफोन सिस्टम लगाए जाएंगे।
- सुरक्षा और सफाई कर्मचारियों के लिए 25% हाई-रिस्क अलाउंस देने के प्रस्ताव पर सहमति बनी है।
- SMS अस्पताल में 2.5 करोड़ रुपए से अधिक के नए IT हार्डवेयर और उपकरण खरीदे जाएंगे और मेडिकल रिकॉर्ड को डिजिटल किया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
SMS अस्पताल में कितने बड़े फैसलों को मंजूरी मिली है?
अस्पताल की व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए 10 बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई है।
SMS अस्पताल में मरीजों को सबसे बड़ा डिजिटल फायदा क्या मिलेगा?
पुराने और नए मेडिकल रिकॉर्ड को डिजिटल किया जाएगा
