Friday, 25 September 2026
अभी का दौर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ पूरा मिली टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी

खेल जगत
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ पूरा मिली टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी

भारतीय क्रिकेट के भविष्य के रूप में देखे जा रहे 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज  वैभव सूर्यवंशी के लिए यह पल किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। पहली बार सीनियर टीम इंडिया में चयनित होने के बाद वैभव आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के साथ रवाना हुए  दौरे से पहले बीसीसीआई की ओर से उन्हें टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली जिसे देखकर वह भावुक हो गए। भारतीय टीम के थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने होटल में उन्हें यह जर्सी भेंट की। जर्सी लेने से पहले वैभव ने रघु के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और फिर जर्सी को हाथों में लेकर लंबे समय तक निहारते नजर आये इस खास और भावुक पल को कैमरे में भी रिकॉर्ड किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ  टीम इंडिया में चयन के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए वैभव ने कहा कि इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता उन्होंने बताया कि जिस दिन उन्होंने पहली बार बल्ला हाथ में लेकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था, उसी दिन से भारत के लिए खेलने का सपना देखा था। आज जब भारतीय टीम की जर्सी उनके हाथ में है तो उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि उनका सपना सच हो गया है। वैभव ने कहा कि यह उनके जीवन और क्रिकेट करियर का अब तक का सबसे बड़ा और यादगार क्षण है। उन्होंने अपने परिवार, कोच और उन सभी लोगों का आभार जताया जिन्होंने उनके इस सफर में उनका साथ दिया। महज 15 साल की उम्र के अंदर सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाकर वैभव ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की वह राष्ट्रीय टीम में चयनित होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा मान रहे हैं। अब भारतीय टीम का आयरलैंड दौरा 26 जून से शुरू होगा, जबकि इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 1 जुलाई से होनी है...  ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस युवा खिलाड़ी पर रहेगी जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय लिखेगा।