मंदसौर में सेन समाज द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साह और देशभक्ति के साथ भाग लिया।तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, बच्चे और वरिष्ठजन हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।यात्रा के माध्यम से समाज ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। प्रमुख मार्गों पर नागरिकों ने भी तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।आयोजकों ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य समाज में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। यात्रा शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुई।इस आयोजन में सेन समाज के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।