प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद पेरिस पहुंच चुके है.... जहां होटल के बाहर भारतीय मूल के लोगों ने उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने लोगों से मुलाकात की, बच्चों को दुलारा और भारतीय समुदाय का अभिवादन स्वीकार किया। अपने छह दिवसीय फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे के अंतिम दिन प्रधानमंत्री यूरोप के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप सम्मेलन VivaTech 2026 में हिस्सा लेंगे। वही कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, स्टार्टअप, डिजिटल टेक्नोलॉजी, ग्रीन एनर्जी और भविष्य की उभरती तकनीकों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है... यहां भारत के स्टार्टअप्स और तकनीकी उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए इंडिया पैवेलियन भी स्थापित किया गया है।
इससे पहले फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित 52वें जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी के द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प समेत कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की गयी। मोदी और ट्रम्प के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों के संबंधों, वैश्विक सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई। वहीं पीएम मोदी ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविकों की मौत और समुद्री सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। जी-7 सम्मेलन के दौरान मोदी ने फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, यूक्रेन, कनाडा, यूरोपीय आयोग और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं से भी मुलाकात कर व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की बात कही इससे पहले स्लोवाकिया दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ से सम्मानित किया गया, जिसे उन्होंने भारत के 140 करोड़ लोगों और भारत-स्लोवाकिया की मजबूत दोस्ती को समर्पित रिश्ता बताया।
