रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' की मुंबई में एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। सिनेमाघरों में फिल्म के पर्दे पर उतरने से ठीक पहले रखे गए इस कार्यक्रम में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने कलाकार शामिल हुए।
इस दौरान अभिनेता रवि दुबे ने वरिष्ठ अभिनेता सनी देओल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसे स्क्रीनिंग का एक खास पल बताया जा रहा है।
कौन-कौन सितारे हुए शामिल निर्देशक नीतेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की इस मेगा-बजट फिल्म की स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर अपनी पत्नी व अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ पहुंचे। उनके अलावा सनी देओल, जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, रवि दुबे, सरगुन मेहता, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता ग्रैस और यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने भी इस इवेंट में शिरकत की।
स्टार कास्ट और रिलीज डेट भारतीय सिनेमा के बड़े कलाकारों को एक साथ ला रही इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साउथ स्टार यश रावण के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं।
इसके अलावा फिल्म की लंबी स्टार कास्ट में सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, रवि दुबे, शीबा चड्ढा, कुणाल कपूर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, अजिंक्य देव, चेतन हंसराज, फैजल मलिक, विवेक ओबेरॉय और आदिनाथ कोठारे अहम किरदारों में दिखेंगे। यह फिल्म कल यानी 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
