सेंसेक्स 2027 के दूसरे चरण का कार्य आरंभ कर दिया गया ताकि समय पर पूरा किया जा सके। नसीराबाद और अजमेर कैंटोनमेंट के सीईओ मोहम्मद साकिब आलम ने बताया कि सेंसस 2027 का कार्य दो चरणों में पूरा किया जाना है जिसके अंतर्गत पहले चरण में हाउसहोल्ड सर्वे का कार्य संपन्न होने के बाद अब फरवरी 2027 से फैमिली सर्वे आरंभ हो जाएगा। पहले चरण में मकान का सर्वे किया गया था और अब दूसरे चरण में इंसानों का सर्वे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेंसस 2027 दो चरणों में होना है, जिसका फेस वन हो चुका है। फेस वन में हाउसहोल्ड सर्वे किया गया था। जिसमें नसीराबाद और अजमेर छावनी का काफी अच्छा रेस्पांस रहा। प्रत्येक प्रगणक, सुपरवाइजर, ऑफिशियल स्टाफ सभी ने मिलकर बहुत अच्छा काम किया और हाउसहोल्ड सर्वे पूरा हुआ। फरवरी 2027 में फैमिली सर्वे होना है, जो की मुख्य सर्वे है। उसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए डाटा वगैरह इकट्ठा कर रहे है। पूरी भूमिका पहले से ही बना कर चल रहे हैं ताकि फिर से हम फरवरी 2027 में बेस्ट परफॉर्मेंस कर सकें।