राजस्थान के मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है, प्री-मानसून की बारिश का दौर जारी है । जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में दोपहर बाद आंधी चली, फिर बारिश हुई। जयपुर में गुरुवार को एक घंटे में 2 इंच बारिश से कई सड़कें पानी में डूब गईं। तेज आंधी से कई पेड़ गिर गए, जिससे बाइक और वाहन को नुकसान हुआ है। वहीं, नागौर, भीलवाड़ा, जोधपुर और कोटा में भी 20 से 35 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने और 4 से 5 दिनों में मानसून के प्रदेश में प्रवेश की संभावना है। बारिश से पहले कुछ शहरों का तापमान बदलता दिखाई दिया है । फलोदी, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस फलोदी में दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41, जैसलमेर में 40.8, बाड़मेर में 40.5, बीकानेर में 39.3, चूरू में 39.8, जोधपुर में 39.2, पिलानी (झुंझुनूं) में 39.4, करौली में 39, दौसा में 38.8 और पाली में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी में कल दोपहर करीब 3 बजे के बाद बादल छाए।
Human (High confidence)Human (High confidence)
 तेज हवा चली। इसके साथ ही बारिश शुरू हो गई। जयपुर कलेक्ट्रेट, चारदीवारी (परकोटा) के आसपास करीब 50MM  पानी बरसा। इन क्षेत्रों में सड़कों पर आधा फीट तक पानी बहता नजर आया, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। सांगानेर में 33, जेएलएन मार्ग पर 11.4, फागी में 15, जालसू में 12, कालवाड़ में 4 और आमेर में 2MM बारिश हुई। तेज बारिश और आंधी से पेड़ों को भी नुकसान हुआ। रामनिवास बाग में एक दर्जन से ज्यादा बड़े और पुराने पेड़ जड़ से उखड़ गए।