छिंदवाड़ा - मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में पेट के कैंसर से जूझ रहे एक पेशेंट की जटिल सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया गया। 45 वर्षीय मरीज दो माह से भोजन नहीं कर पा रहा था। चिकित्सकों की टीम ने गैस्ट्रिक बायपास सर्जरी कर भोजन के लिए नया मार्ग बनाया, जिससे मरीज अब सामान्य रूप से भोजन कर पा रहा है। बताया जा रहा है कि मोहखेड़ के ग्राम तारा निवासी 45 वर्षीय रामलाल लंबे समय से पेट दर्द, सूजन और भोजन न कर पाने की समस्या से परेशान था। परिजनों ने निजी अस्पतालों में इलाज कराया,लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल के पर्जरी विभाग में भर्ती कराया..आंतों का खराब हिस्सा हटाया सर्जन डॉ. हेमंत अहिरवार ने बताया कि पेशंट के पेट में भोजन पहुंच ही नहीं पा रहा था। सभी जांचों के बाद आंतों का वह हिस्सा जो खराब हो चुका था। आंतों के खराब हिस्से को बाहर निकाला गया और स्वस्थ हिस्से को आपस में जोड़ दिया गया। जिससे पेशेंट अब भोजन कर पाएगा।इस टीम ने किया ऑपरेशन इस जटिल सर्जरी करने वाली टीम में मुख्य शल्य चिकित्सक डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. हेमंत अहिरवार, डॉ. निर्मल ठाकुर, एनस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. अश्वनी पटेल, डॉ. निकिता वर्मा और डॉ. अंशुल जैन के अलावा नर्सिंग वे शामिल थी।
पहली बार जिले में सिम्स के डॉक्टर ने कैंसर का किया सफल ऑपरेशन
मध्य प्रदेश
